|
1. रहूं उदास तो किसी को कोई परवाह नहीं , मुस्कुराता हूँ तो लोग वजह पूछ लेते हैं।
2. तुम दर्द देकर भी इतने अच्छे लगते हो, न जाने हमदर्द होते तो कैसे लगते।
3. जखम कहाँ कहाँ से मिले छोड़ इन सब बातों को , जिंदगी तू इतना बता सफर कितना बाकि है।
4. किसी को अधूरा पाने से बेहतर है, उसको पूरा खो दिया जाये।
5. उसने पूछा तुझे क्या पसंद है , मैंने बहुत देर तक देखा उसको।
6. ऐसी वाणी बोलिये के जम कर झगड़ा होये , सुनने वाला भी चार दिन सिसक सिसक रोये।
7. सोचूं तो सारी उम्र मोहब्बत में निकल गई , देखूं तो एक शख्स भी मेरा न हुआ।
8. उसको सिर्फ बात करनी थी , और हम मोहब्बत कर बैठे।
9. उजाले अपनी यादों के हमारे साथ रहने दो , न जाने किस गली में जिंदगी की शाम हो जाये।
10. एक जनाजे के खातिर सारा जहां निकला , एक वो नहीं निकली जिसके लिए जनाजा निकला।
11. सिलसिला न होता तो गिला न होता , या तुम मिल गए होते, या फिर मिले ही न होते।
12. मार लेते हैं बाजियां इश्क की हवस वाले , इश्क करने वाले तो सिर्फ शायरियां करते रह जाते हैं।
13. लौटते वो हैं जो रूठकर चले जाते हैं , टूटकर जाने वाले लोटा नहीं करते।
14. तुम्हे पाने के लिए सबको छोड़ दिया था , और तुम्हारी ख़ुशी के लिए तुमको भी।
15. जब जब मुझे लगा कि तेरे लिए खास हूँ मैं , तेरे बर्ताव ने समझा दिया झूठी आस में हूँ मैं।
16. तेरी ख्वाइश कर ली तो कौन सा गुनाह कर दिया , लोग तो दुआओं में पूरी कायनात मांग लेते हैं।
17. रिश्तों की गहराई कोई मायने नहीं रखती , इंसान कभी भी अपनी फितरत बदल सकता है।
18. तुम मुझे एक दफा फिर से शुरुआत की तरह मिलना, तुम्हारा शुरू शुरू का चाहना बड़ा याद आता है।
19. एक शख्स ने बदला मिजाज मेरा , वफादार अब भी है , पर मोहब्बत छोड़ दी हमने।
20. तेरे जैसा रिश्ता किसी ने निभाया ही नहीं , और तू मेरा वो दोस्त है, जिसके बाद मैंने कोई दोस्त बनाया ही नहीं।
21. जो पाया था वो खोकर भी देख लिया , किसी का पूरी तरह होकर भी देख लिया , नहीं मिलता दुनियाँ में कुछ भी गिड़गिड़ाने से , मैंने उसके सामने रोकर भी देख लिया। 22. वो दिन नहीं वो रात नहीं , वो पहले जैसे जज्बात नहीं , होने को तो हो जाती हैं उनसे बातें , पर उनकी बातों में वो पहले जैसी बात नहीं।
23. वो खुश हैं पर शायद हमसे नहीं , वो नाराज हैं पर शायद हमसे नहीं , कौन कहता है उनके दिल में मोहब्बत नहीं , मोहब्बत तो है पर शायद हमसे नहीं।
24. इश्क़ के बाजार में हुसन का मेला रह गया , भीड़ है लाखों की मगर दिल अकेला रह गया , दिखावा करने वाले ले गए मोहब्बत का ख़िताब , शिदद्त से चाहने वाला हर इंसान अकेला रह गया।
25. खुदा करे हमारा मिलना दोबारा हो , तेरे ऊपर हक़ सिर्फ हमारा हो , इस जन्म में तो न मिल पाई तेरी मोहब्बत , क्या पता अगले जन्म तू हमारा हो।
26. किसी की चाहत को सजा मत देना , किसी की मोहब्ब्त को दगा मत देना , जो आपके बिना जी नहीं सकता , उसे जुदाई की दुआ मत देना।
27. तूने ही अपने कदम पीछे कर लिए , मुझमे कहां थी हिम्मत तुझे गवाने की , तेरे लिए तो मैं हर शख्स को ठुकरा देता , तुम कोशिश तो करते मुझे पाने की।
28. किसी को पसंद करना इश्क़ नहीं होता , वो तुम्हे न मिले , उसके बाद भी उसी को पसंद करते रहना, ये इश्क़ होता है।
29. वो जाते जाते कह गए , हम सिर्फ खाब में आएंगे , हमने कहा वादा तो करो , हम जिंदगी भर के लिए सो जायेंगे।
30. यहां सब कुछ बिकता है दोस्तों, रहना जरा संभलके , बेचने वाले हवा भी बेच देते हैं गुब्बारों में डाल के , सच बिकता है, झूठ बिकता है , बिकती है हर कहानी , तीन लोक में फैला है फिर भी बिकता है बोतल में पानी ,
31. कभी फ़ूल की तरह मत जीना , जिस दिन खिलोगे टूटकर बिखर जाओगे , जीना है तो पत्थर की तरह जिओ , जिस दिन तराशे गए उस दिन खुदा बन जाओगे।
32. लड़की बोली एक वादा था तेरा हर वादे के पीछे , तू मुझे मिलेगा हर गली हर दरवाजे के पीछे , और तू ही इतना बेवफा क्यों निकला , एक तू ही नहीं था मेरे जनाजे के पीछे। लड़का बोला हाँ एक वादा था मेरा तेरे हर वादे के पीछे, मैं मिलूंगा तुझे हर गली हर दरवाजे के पीछे, तूने ही मुड़के नहीं देखा , एक और जनाजा चल रहा था, तेरे जनाजे के पीछे।
33. प्रेम प्रकृति की देन है, इसका केवल आरंभ हो सकता है , अंत नहीं , और जिसका अंत हो जाये, वो मोह हो सकता है, प्रेम नहीं।
34. जब किसी से प्रेम हो जाये तो उससे सिर्फ प्रेम करना , उसे पाने या जानने का प्रयास मत करना , जितना उसे पाने या जान लेने का प्र्यार करोगे , उतना ही तुम दुःख पाओगे , प्रेम हुआ है तो प्रेम करो बस कुछ और नहीं।
35. मुझे पता है तू मेरी किस्मत में नहीं , पर तुझे खुदा से मांगना अच्छा लगता है। पता नहीं मुझे हक़ है या नहीं, पर तेरी परवाह करना अच्छा लगता है। तुझे प्यार करना सही है या नहीं , पर इस एहसास में जीना अच्छा लगता है। पता नहीं हम कभी साथ होंगे या नहीं, पर ये खाब देखना अच्छा लगता है।
|
Comments
Post a Comment