Anmol Vachan Part 21 In Hindi

     अनमोल वचन पार्ट - 21

Best motivational and inspirational thoughts in hindi language. Useful thoughts for constructing charactor of growing students. 

ANMOL VACHAN PART - 21

**************************************

  1. कुछ लोग अपनी अकड़ की वजह से कीमती रिश्ते खो देते हैं , और कुछ लोग रिश्ते बचाते बचाते  अपनी कदर खो देते हैं। 

2. यदि तुम्हे हर कोई पसंद करता है तो शायद तुमने कभी सच बोलै ही नहीं। 

3. मनुष्य का सबसे सच्चा साथी उसका स्वास्थ्य होता है , जिस दिन स्वास्थ्य ने साथ छोड़ा , मनुष्य हर रिश्ते पे बोझ बन जाता है। 

4. क्रोध तेज हवा की तरह होता है , कुछ देर बाद ये ठंडा हो जाता है , लेकिन तब तक कई  शाखाएँ और पत्ते टूट चुके होते हैं। जिन्हे फिर से दोबारा जोड़ा नहीं जा सकता। 

5. अच्छे इंसान की पहचान उसकी बातों से नहीं , बल्कि मुश्किल वक़्त में निभाए गए साथ से होती है। 

6. विधाता की अदालत में वकालत बड़ी न्यारी है , शांत रहिये कर्म कीजिये , मुकदमा सबका जारी है। 

7. दुनियां की सबसे कमजोर चीज शराफत है , जिसका फायदा अक्सर घटिया लोग उठाते। 

8. जिंदगी में इन पांच चीजों को कभी मत तोडना , विश्वास , वादा , रिस्ता , दिल , और दोस्ती , क्योंकि जब ये टूटी हैं तो आवाज नहीं होती ल्र्किन दर्द बहुत होता है। 

9. झरनों से इतना मधुर संगीत कभी भी न सुनाए देता , यदि राहों में उनके पत्थर न होते। 

10. कड़वे वचन और मीठे झूठ दोनों ही रिश्तों की परीक्षा लेते हैं , सत्य धीरे धीरे जीतता है , और अहंकार  धीरे धीरे खोखला करता है , जहां विश्वास मिले निभाओ , जहां स्वार्थ मिले उसे पहचानो , और जहां दिल दुखे , वहाँ डोरी बना लो। 

11. जब तुम भीतर से बिलकुल खली हो जाते हो , तभी पूरा ब्रह्माण्ड तुममे प्रवेश करता है।  तुम्हारी शून्यता ही तुम्हारी सबसे बड़ी पूर्णता है। 

12. सम्बन्ध सुदामा और कृष्ण की तरह होना चाहिए , एक ने कुछ माँगा नहीं और दूसरे ने सब देकर  नहीं। 

13. सम्मान एक दर्पण की तरह है , जितना अधिक आप दूसरे व्यक्ति को देंगे उतना ही अधिक वापिस मिलेगा। 

14. जिंदगी में यदि बुरा वक़्त नहीं आता तो अपनों में छुपे हुए गैरों  और गैरों में छुपे हुए अपनों का  कभी पता ही नहीं चलता। 

15. कोई सराहना करे या निंदा।, दोनों में लाभ हमारा ही है , प्रशंशा प्रेरणा देती है और निंदा सावधान होने का अवसर देते हैं। 

16. कुछ हासिल करने के लिए जरूरी नहीं है की हमेशा दौड़ा  ही जाये , बहुत साडी चीजें ठहरने से भी प्राप्त हो जाती हैं। जैसे : सुख शांति और शकून। 

17. जिंदगी बेहतर तब होती है जब आप खुश होते हैं।  लेकिन जिंदगी बेहतरीन तब होती है जब आपकी बजह से लोग खुश होते हैं। 

18. जिस चीज को कमा सकते हैं, उसे मांग के अपना महत्व कम न करें चाहे वो धन हो, प्यार हो या फिर सम्मान हो। 

19. बहुत ही आसान है जमीं पर घर बनाना , दिलों में जगह बनाने में तो जिंदगी गुजर जाती है। 

20. अहंकार और अकड़ दोनों ही सबसे बड़े दुश्मन है जीवन के , क्योंकि ये न आपको किसी का  होने देते हैं, और न कोई आपका होना चाहता है। 

21. शब्दकोश में असंख्य शब्द होते हुए भी, मौन  होना सबसे बेहतर है।

22. दुनियां में हजारों रंग होते हुए भी सफेद रंग सबसे बेहतर है।

23. खाने के लिए दुनियाँ भर की चीजें होते हुए भी उपवास सबसे बेहतर है।

24. पर्यटन के लिए रमणीक स्थल होते हुए भी पेड़ के निचे ध्यान लगाना सबसे बेहतर है।

25. देखने के लिए इतना कुछ होते हुए भी बंद आँखों से भीतर देखना सबसे बेहतर है।

26. सलाह देने वाले लोगों के होते हुए भी अपनी आत्मा की आवाज सुनना सबसे बेहतर है।

27. जीवन में हजारों प्रलोभन होते हुए भी सिद्धान्तों पर  रहना सबसे बेहतर है।

28. इंसान की समझ सिर्फ इतनी है कि उसे जानवर कहो तो नाराज हो जाता है और शेर कहो तो खुश हो जाता है।

29. बेज्जती का जबाब इतनी इज्जत से दो कि सामने वाला भी शर्मिंदा हो जाये।

30. हमारी आँख अक्सर वही लोग खोलते हैं , जिनपर हम आँख बंद करके भरोसा करते हैं।

31. ख्वाहिश चाहे कितनी ही छोटी हो लेकिन उसे पूरा करने के लिए दिल जिद्दी होना चाहिए।

32. मेरे अपनों ने मुझे धक्का मारा मुझे डुबोने के लिए , फायदा ये हुआ के मैं तैरना सीख गया।

33. हर रोता हुआ लम्हा मुस्कराएगा , सब्र रख ऐ दोस्त वक्त अपना भी आएगा।

34. कैसे नादाँ हैं हम , दुःख आता है तो अटक जाते हैं , और सुख आता है तो भटक जाते हैं।

35. उनका साथ दो जिनकी तबियत खराब हो , पर उनका साथ कभी भी न दो जिनकी नियत खराब हो।

36. आप जितना कम बोलोगे , दुनियां आपको उतना ही ज्यादा सुनना चाहेगी।

37. जो तुम्हें सच में चाहेगा, वो तुमसे कुछ नहीं चाहेगा।

38. जलील न किया करो किसी फकीर को ऐ दोस्त , वो भीख लेने नहीं तुम्हे दुआएं देने आता है।

39. जो इंसान जितना खामोश रहता है , वो अपनी इज्जत को उतना ही महफूज रखता है।

40. डाली पर बैठे हुए परिंदे को पता है कि डाली कमजोर है , फिर भी वो उसी डाली पर बैठता है , क्योंकि उसे डाली से ज्यादा अपने पंख पर भरोसा होता है।


THANKS FOR YOUR VISIT

PLEASE COMMENT BELOW



Comments

Breaking News

Popular Post on this Blog

Hindi Shayari Home Page

Anmol Vachan Part 1 In Hindi

Hindi Shayari Part 24

SUBSCRIBE FOR NEW POSTS

Followers