अनमोल वचन-1 Anmol vachan part 1 in hindi for life, best inspirational quotes in hindi, life quotes in hindi, important and useful thoughts for life. दुर्गुणों के त्याग से इंसान देवत्व को प्राप्त करता है। मनुष्य तीन गुणों - सत्व , राजस और तमस से बना है। जब तक तुम इनमे फंसे रहते हो , जीव बने रहते हो , गुणातीत होते ही देव बन जाते हो। संसार की वस्तुओं में किसी न किसी प्रकार का परिवर्तन किए बिना उनका उपयोग नहीं किया जा सकता। जैसे धान को चावल में बदले बिना और चावल को पकाये बिना तुम उसे नहीं खा सकते। ठीक ऐसे ही मनुष्य को भी अपने में तीन प्रकार के परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। शारीरिक , मानसिक और आत्मिक बदलाव। आत्मा अपरिवर्तनशील है। आत्मा को बदला नहीं जा सकता। अतः केवल शरीर और मन में परिवर्तन लाया जा सकता है। जब किसी पत्थर से मूर्ति बनाई जाती है तो उसे दुनियाँ पूजती है। इसी को परिवर्तन कहा जाता है। ऐसा ही बदलाव मनुष्य में भी संभव है। शरीर का उदाहरण लें , इसमें बुराइयां और अवांछित बातें भरी हुई हैं। सनान आदि से हम शरीर की बहरी सफाई करते हैं। क्या कभी शरीर की अंदरूनी (आंतरिक)...