Hindi Shayari Part 6

Hindi Shayari Part 6

Beautiful Hindi shayari, Emotional hindi shayari, Sad hindi shayari, hindi shayari based on dosti, hindi shayari collection, Best hindi shayari, motivational hindi shayari

हिंदी शायरी पार्ट - 6

1. तुम्हारे शहर में आके मौसम बड़ा सुहावना लगा ,

अगर बुरा न मनो तो ऐक रात मैं भी गुजर लूँ।


2. हमसे भागा न करो तुम उजालों की तरह ,

हमने चाहा है तुम्हे चाहने वालों की तरह।


3. अबके बिछुड़े हम शायद खाबों में मिलें ,

जिस तरह सूखे फूल भी किताबों में मिले।


4. प्यास वो दिल की कभी बुझाने आया ही नहीं ,

वो कैसा कातिल है , जिसका के कोई साया ही नहीं।


5. तुम्हारी याद ने हमे क्या से क्या बना दिया ,

शौहर तो बन न सके , पर शायर बना दिया।


6. खुदा करे कि मोहब्बत में वो मुकाम आये ,

किसी का नाम लूँ ,और लव पे तुम्हारा नाम आये।


7. मैं बुलाता हूँ उनको मगर ऐ खुदा ,

बन जाये उनपे कुछ ऐसी कि बिन आये न बने।


8. एक न एक दिन इस धरती पे गिरेगी यारो ,

मोम के पंख लगा के जो उड़ेगी यारो।


9. ये हुसन ये जवानी , पानी की तरह बह जायेंगे ,

फोटो ही जिंदगी की आखरी निशानी रह जायेंगे।


10. दीवाना उसने कर दिया बस एक बार देखकर ,

हम कुछ भी न कर पाए उन्हें बार बार देखकर।


11. हम आह भी भरते हैं , तो बदनाम हो जाते हैं ,

वो कत्ल कर जाते हैं , तो भी खबर नहीं होती।


12. दिखाकर मुँह छुपा लेना हया इसे नहीं कहते,

लगाकर दिल हटा लेना , वफ़ा इसे नहीं कहते।


13. है नसीब से शिकवा , 

किसी से कोई गिला नहीं ,

जिसे चाहा था जिंदगी की तरह , 

वो कभी मिला नहीं।


14. हुसन वो जलवा है जो, 

जमाने भर को जला डाले ,

इक नजर भर के देख ले , 

तो दीवाना ही बना डेल ।


15. ..... एक दिन जुदाई  भी ऐसी होगी,  

के अलबिदा न कह पाएंगे , 

आपके दिल में तो क्या, 

कभी आपके शहर भी न जा  पाएंगे। 


16. मत डालो मुझपे कफ़न , 

मुझे आदत है मुस्कुराने  की ,

मत दफनाओ मुझे , 

मुझे आरजू है उनके आने की।


17. तन्हाई में मुस्कराना इश्क है , 

इक बात को सबसे छुपाना इश्क है ,

यूँ तो नींद नहीं आती रात भर मगर,

सोते सोते जाग जाना इश्क है।


18. कत्ल कर आँखों से , 

तलवार में क्या रखा है ,

सैर कर चमन की , 

गुलजार में क्या रखा है।


19. इक फूल अजीब था , 

कभी हमारे भी करीब था ,

जब चाहने लगे उसे हम,

तो पता चला के वो किसी और का नसीब था।


20. जुल्फ पे असर हवाओं का है ,

बादल पे असर घटाओं का है ,

कोई ऐसे ही आपका दीवाना नहीं ,

कसूर तो आपकी निगाहों का है।


21. काश प्यार की कोई दुकान होती ,

और हमें उसकी पहचान होती ,

भर देते आपका आँचल खुशियों से ,

कीमत चाहे हमारी जान होती।


22. प्यार कर तो किसी एक से कर ,

हो सके तो किसी नेक से कर ,

जब तक न मिले सच्चा दिलदार ,

TRY तो हर एक से कर।


23. ऐ खत तू खता न करना,

जाके तू सिर्फ उनकी गोद में गिरना ,

ठुकरा भी दे तो एक बार तो क्या,

बार-बार झुक के सलाम तो करना।


24. हमने उनकी याद में, 

आंशुओं के तब भर दिए ,

और वो भी इतने बेवफा निकले,

कि उसमें नहा के चल दिए।


25. दिल चीरने की रीत होती,

तो दिल चीर के तुझे दिखा देते ,

अंग - अंग पे लिखा है नाम तेरा,

तेरी आँखों से तुझे दिखा देते।


26. आशिक मरते नहीं , 

दफनाए जाते हैं ,

कब्रें खोदकर देख लो ,

हसीनों के इंतजार में पाए जाते हैं।


27. काश किसी कवी ने, 

हमे भी किताब बनाया होता ,

तुम पढ़ते पढ़ते सो जाती ,

और हमे गले से लगाया होता।


28. जुदाई का हर पल तीखा होता है ,

इसमें जीने का हर पल फीका होता है ,

इसलिए तो हम आपकी तस्वीर मांगते हैं ,

क्योंकि ये भी जीने का एक तरीका होता है।


29. मुहब्बत में क्या - क्या मुकाम आ रहे हैं ,

कि मंजिल पे हैं और चले जा रहे हैं ,

हम कह कह के दिल को ये बहला रहे हैं ,

के वो अब चल चुके हैं , वो अब आ रहे हैं।


30. इश्क को बेनकाब होना था ,

आप अपना जबाब होना था ,

ये तेरी आँखों का कसूर नहीं ,

हाँ मुझको ही खराब होना था।


31. आप समझते हो के हमने तुम्हें भुला दिया ,

पर हम समझते हैं के हमने आपको दिल में छुपा लिया ,

कोई तुम्हे हमारी नजरों में न देख ले ,

इसलिए हमने अपनी पलकों को झुका लिया।


32. प्यार जिनका सच्चा हो , वो कब फरियाद करते हैं ,

लवों पे ख़ामोशी और दिल में याद करते हैं।

अल्फाजों को थामे रखेंगे लवों पर ,

हम हाले दिल भी न कह पाएंगे ,

हम आपको छोड़कर जाने लगेंगे ,

आप हमे रोक भी न पाएंगे।


33. इस दिल को किसी आहट की आस रहती है ,

निगाहों को किसी सूरत की प्यास रहती है ,

तेरे बिना किसी चीज की कमी तो नहीं ,

फिर भी तेरे बिना ये जिंदगी उदास रहती है।


34. रूठना मत कभी हमसे ,

क्योंकि हमे मनाना नहीं आता ,

कोई शिकवा न करना हमसे,

क्योंकि हमे प्यार जताना नहीं आता ,

चाहते हैं हम आपको ,

ये राज भी तो बताना नहीं आता।


35. ये आरजू नहीं के किसी को भुलाएं हम ,

 तमन्ना यह कि किसी को रुलाएं हम ,

दुआ है यही कि जब जिसे याद करते हैं ,

तब उसको भी उतना ही याद आएं हम।







THANKS FOR YOUR VISIT
PLEASE COMMENT BELOW

Comments

Breaking News

Popular Post on this Blog

Anmol Vachan Part 1 In Hindi

Hindi Shayari Home Page

Hindi Shayari Part 24

SUBSCRIBE FOR NEW POSTS

Followers