Anmol Vachan Part 20 In Hindi

 अनमोल वचन पार्ट - 20

Best motivational and inspirational thoughts in hindi language. Useful thoughts for constructing charactor of growing students. 

ANMOL VACHAN PART - 20

**************************************

 1. मेरे रास्ते में कांटे मत बिछाओ , क्या पता मुझसे मिलने तुम्हे ही  आना पड़े। 


2. पैसा तो सिर्फ जीने के लिए होता है , हंसने के लिए हमेशा दोस्तों की जरूरत पड़ती है। 

3. खबर छुपाए जाती है , अफवाह उड़ाए जाती है , यह वो जमाना है जहां कहानी कुछ और होती, और सुने कुछ और जाती है। 

4. मैं खामोश ही ठीक हूँ , अक्सर लोग मेरी बातों से नाराज हो जाते हैं। 

5. किसी की ख़ुशी के लिए उससे दूर रहना भी प्रेम है। 

6. किसी को समझने के लिए हमेशा भाषा की जरूरत नहीं होती , कभी कभी व्योवहार बहुत कुछ कह देता है। 

7. किसी जमाने में कांटे निकले जाते थे , अब तो एक दूसरे की राह  में कांटे बिछाए जाते हैं। 

8. भरोसा तोड़ने वाले से बड़ा मुर्ख कोई दूसरा नहीं हो सकता , क्योंकि वो अपने स्वार्थ के लिए एक अच्छे इंसान को खो देता है। 

9. समय से ज्यादा महँगी होती है भावनाये , जो समझे उसी पे खर्च करें। 

10. ये कलयुग है , यहां झूठे को मौका और सच्चे को धोखा  है। 

11. धूप  में बाप जलता है और चल्हे  पर माँ तपती  है , तब जाके कहीं  औलाद पलटी है , और औलाद कहती है, माँ - बाप ने हमारे लिए क्या ही किया है। 

12. घरों के झगडे में न कोई जीतता है ना कोई हारता है , बस घर की सुख शांति और खुशियों को हमेशा के लिए खो देता है। 

13. पिता एक ऐसा इंसान होता है जिसके दिमाग में पूरी दुनियाँ की टेंशन रहती है, और दिल में अपने बच्चों की फ़िक्र रहती है। 

14. रिश्ता एक अच्छी पुस्तक जैसा होता है , कितनी  भी पुरानी  हो जाये फिर भी उसके शब्द नहीं बदलते। 

15. हमेशा अकेले खड़े रहने का सहस कीजिये , दुनियाँ ज्ञान देती है साथ नहीं। 

16. अपनापन भी किसी वैद्य से कम नहीं होता है , हर तकलीफ में ताकत की दबा देता है। 

17. हमेशा इस बात पर यकीन रखिये, कि जो आने वाला है वह  बीते कल से भी बेहतरीन होगा। 

18. वक़्त के साथ सब बदल जाता है पर , अच्छे संस्कार और सच्चे रिश्ते कभी नहीं बदलते। 

19. जब ये देह रख हो जाएगी , फिर इस सुंदर शरीर को कोई नहीं पूछेगा। 

20. आप कब सही थे ये कोई याद नहीं रखता , आप गलत थे ये कोई नहीं भूलता। 

21. शांत रहने वालों को कभी सीधा मत समझना , अक्सर राख के नीचे आग छुपी होती है। 

22. जब किसी में गुण दिखे दे तो मन को कैमरा बना लीजिये और जब किसी में अवगुण दिखाई दे तो मन को आइना बना लीजिए। 

23. मिले हुए समय को ही अच्छा बनाएं , अगर अच्छे समय  की राह  देखेंगे तो पूरा जीवन भी कम पड़ जायेगा।
 

24. वक्त के साथ चलना कोई जरूरी  नहीं , सच के साथ चलिए वक्त आपके साथ चलेगा। 

25. गलत जगह से सही समय पर निकल जाना भी एक तरिके का परमात्मा का आशीर्वाद ही है। 

26. चुरा लो  हसीन लम्हों को उम्र से , क्योंकि जिम्मेदारियां मोहल्लत नहीं देती। 

27. इस मतलबी दुनियां में अच्छाइयों की कद्र कहाँ होती है , यहाँ तो  वही  लोग आगे रहते हैं, जो चालाकी से दूसरों का इस्तेमाल कर  लेते हैं। 

28. वक़्त सबको मिलता है जिंदगी बदलने के लिए , पर  जिंदगी दोबारा नहीं मिलती वक़्त बदलने के लिए। 

29. किसीको किसी के बीते कल से मत आंकिये , इंसान सीखता है , बदलता है और धीरे धीरे आगे बढ़ जाता है। 


30.  जो मछली अपना मुँह बंद रखती है, वो कभी भी किसी जल में नहीं फंसती।  


31. सारी जिंदगी की भागदौड़ का मेहनतनामा भी क्या खूब है, चेहरे पे झुर्रियाँ और अपनों से दूरियाँ। 


32. कुछ बातें कहकर लगता है, कि चुप रहते तो अच्छा था , कुछ बातें सहकर लगता है , कुछ कह लेते तो अच्छा था। 


33. सोच अगर अच्छी है तो आपका मन ही पूजा  स्थल है।  काम अगर अच्छा है तो अपना शरीर ही  पूजा स्थल है।  स्वभाव अगर अच्छा है तो आपकी सम्पति ही पूजा स्थल है। और  ये तीनों अगर अच्छे हैं तो पूरा जीवन ही पवित्र बन जाता है। 

34. जो जाहिर करना पड़े वो दर्द कैसा , और जो दर्द न समझ सके वो हमदर्द कैसा । 

35. सच्चाई भूखी सोएगी , झूठ महल बनाएगा , नेकी कोने में सिसकेगी , और पाप सरेआम मुस्कराएगा। 

36. जब बिना चाहे भी अचानक कुछ अच्छा मिल जाये , तो समझ लेना की वो या तो आपके अच्छे कर्मों का फल है , या फिर किसी के आशीर्वाद की ताक़त है। 

37. अक्सर करेले से भी कड़वे लोग वक़्त पे काम आ जाते हैं , और कई  बार शक़्कर से भी मीठे लोग वक़्त पर धोखा दे जाते हैं।  इसलिए कीमत व्यक्ति की नहीं समय की होती है। 

38. कभी भी किसी को कमजोर समझने की  कोशिश न करें , क्योंकि दिन 24 घंटे के बाद बदलता है और वक़्त हर सेकंड में बदल जाता है। 

39. बहुत कुछ सिखाती है जिंदगी , लोगों की पहचान कराती  है जिंदगी , जो जैसा  दिखता है , वैसा होता नहीं , हर चेहरे से नकाब हटती है जिंदगी। 

40. मैं ईश्वर के हर फैसले से प्रसन्न हूँ , क्योंकि ईश्वर ने मुझे पीड़ा सहने वालों की श्रेणी में रखा है , न की पीड़ा देने वालों की। 

THANKS FOR YOUR VISIT
PLEASE COMMENT BELOW


Comments

Breaking News

Popular Post on this Blog

Hindi Shayari Part 24

Hindi Shayari Home Page

Home Page For Hindi Yaden

SUBSCRIBE FOR NEW POSTS

Followers